हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा बनी एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी सुनी समस्याएं

Share on Social Media

हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा बनी एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी सुनी समस्याएं

गाजीपुर – आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज -05 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर,2024 तक चलने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत आज ‘‘एक दिन की जिलाधिकारी‘‘ थीम के तहत जिलाधिकारी कार्यालय में जनपद की हाईस्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका कुशवाहा पुत्री शिवप्रसाद कुशवाहा को एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। सांकेतिक जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी के रुप में जनता दर्शन के समय जनता की समस्या को सुनी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना है, जिसके तहत जिले कि मेधावी छात्राओं को उच्च पदों पर आसीन किया गया इसका उद्देश्य यह है कि हमारी नई युवा पीढ़ी जो स्कूली शिक्षा में अध्यनरत हैं, उन्हे इसके माध्यम से प्रेरणा मिल सके तथा शासन प्रशासन के उच्च पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़ सके। उन्होने कहा कि नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा आज के समय में बेटियां भी बेटों से किसी भी क्षेत्र मे पीछे नहीं हैं उन्हे बिना भेद भाव के शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी, व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने बालिका को जनता की समस्या के समाधान में सहयोग देते हुए जनता दर्शन की कार्यवाही के बारे में भी अवगत कराया तथा सांकेतिक जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,