विद्यालय के छात्राओं द्वारा वैदिक काल से आधूनिक काल तक में महिलाओं की दशा और उनके योगदान का सुन्दर चित्रण किया गया।

Share on Social Media

प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर शिक्षा क्षेत्र सैदपुर के नवनिर्मित भवन एंव अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण श्रीमती सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत गाजीपुर, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव के कर कमलों द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित किया गया था। जिसमें विद्यालय की छात्राओं द्वारा ‘‘ में तो लडकियों की लाइन है‘‘, नामक प्ले का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथिगण द्वारा गणेश पूजा करके सम्पन्न किया गया। छात्राओं द्वारा क्लासिकल नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं द्वारा नाटक मै तो लड़कियों की लाईन है का प्रस्तुतिकरण किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यालय के छात्राओं द्वारा वैदिक काल से आधूनिक काल तक में महिलाओं की दशा और उनके योगदान का सुन्दर चित्रण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आयी महिला अभिभावको एवं छात्रो को सम्बोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों को कायाकल्प के माध्यम भैतिक संसाधनों से संतृप्त किया जा रहा है। संदर्शिका के प्रयोग एवं योजना आधारित शिक्षा से विद्यालय को निपूण बनाया जा सकता है। उन्होने उपस्थित आमजनमानस से जनपद को निपुण जनपद बनाने हेतु शपथ दिलायी।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के भैतिक एवं शैक्षणिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए उपस्थित आमजनमानस से लिंग के आधार पर विभेदीकरण न करने को कहा तथा बालिकाओं को समान अवसर देने की अपील की। जिलाधिकारी ने मंच पर विद्यालय के छात्राओं के प्रस्तुतिकरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति करे तथा संसाधनों की उचित देखभाल हो।
अध्यक्ष जिला पंचायात श्रीमती सपना सिंह द्वारा विद्यालय के छात्राओं को दी जा रही शिक्षा की सराहना कहा कि उन्होने कहा कि  परिषदीय विद्यालय अब संसाधनों से पूर्ण हो रहे है।  परिषदीय विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता कान्वेन्ट विद्यालयों से अच्छी हैं उन्होने विद्यालय के नियमित विकास की शुभेच्छा प्रकट की। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ज्वाईन्ट मजिस्टेªट रामेश्वर सुधाकर, खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर, नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान मिर्जापुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली आदि अन्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्याक अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।  

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत