छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 20 नवम्बर, निर्धारित

Share on Social Media

छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 20 नवम्बर, निर्धारित

गाजीपुर –  अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2024 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 20 नवम्बर, 2024 निर्धारित है। उक्त के संबंध में छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए निम्न कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर किया जाना अपेक्षित है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ओ०बी०सी० के समस्त पात्र छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध बजट की सीमा तक आधार पेमेन्ट ब्रिज प्रणाली के माध्यम् से छात्र/छात्राओं के आधार सीडेड बचत बैंक खाते में सीधे अन्तरित की जायेगी। छात्र को बैंक शाखा के माध्यम से बैंक खाते में आधार नम्बर सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराना अनिवार्य होगा (संबंधित शिक्षण संस्थाएं आधार नम्बर सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग की सूचना अपने विद्यालय के सूचना पट पर अवश्य चस्पा करें)। इस हेतु सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्य को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों के बैंक खाते को आधार सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराने की कार्यवाही समयान्तर्गत पूर्ण करा ली जाए ताकि भविष्य में छात्रवृत्ति की धनराशि छात्र/छात्राओं के खातों में अन्तरित कराये जाने की प्रक्रिया में फेल्ड ट्रान्जेक्शन न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि उक्त निर्धारित अतिंम ेतिथि से पूर्व शत-प्रतिशत आवेदन पूर्ण करा लिया जाय, कोई भी पात्र छात्र/छात्रायें
आवेदन करने से वंचित न रहें।

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत