बाल विवाह और बाल श्रम के  विरुद्ध आपरेशन मुक्ति अभियान ,जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Share on Social Media

गाजीपुर 22 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)-  मिशन  शक्ति अभियान फेस 05 के अंतर्गत शासन के निर्देश व  जिलाधिकारी महोदय जी के आदेशानुसार में बाल विवाह और बाल श्रम के  विरुद्ध आपरेशन मुक्ति अभियान चलाकर जागरुकता कार्यक्रम चंदनी पब्लिक स्कूल मुहम्मदाबाद गाजीपुर व प्राथमिक विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालय मिर्जाबाद भांवरकोल गाजीपुर मे आयोजित किया गया। इस अवसर पर चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतपुर मुहम्मदाबाद में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद श्री शेखर सेंगर जी द्वारा मिशन शक्ति के विषय में बताते हुए बालक-बालिकाओं को उनके अधिकारों  के प्रति जागरूक किये साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, सरकार द्वारा संचालित  हेल्पलाइन नंबरो की जानकारी प्रदान की गई। बाल अपराध, बाल  विवाह की  कुप्रथा को रोकने, बाल श्रम को रोकने, महिलाओ का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण निषेध व रोकथाम ) अधिनियम 2013 के विषय पर चर्चा करते हुए आन्तरिक परिवाद समिति के गठन के लिए सभी को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में चांदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर मोहम्मदाबाद में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद शेखर सेंगर, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीन पीयूष राय स्कूल प्रबंधक नवीन राय व प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय मिर्जाबाद भांवरकोल के प्रधानाचार्य मो० असलम अंसारी, मो० अलीम हुसैन, मानव तस्करी विरोधी इकाई के प्रभारी विनोद यादव, दिवान  गायत्री प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल बाबू चन्द्र यादव, म०आ० दिव्या पाण्डेय, संरक्षण अधिकारी श्रीमती गीता श्रीवास्तव वन स्टाप सेंटर की सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति व दोनो थानो के पुलिस टीम, ग्राम प्रधान, विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं व अन्य स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत