सूचना संकुल भवन के निर्माण की मांग तेज, यूनाइटेड मीडिया के पत्रकारों ने दिया पत्रक

Share on Social Media

सूचना संकुल भवन के निर्माण की मांग तेज, यूनाइटेड मीडिया के पत्रकारों ने दिया पत्रक

गाज़ीपुर। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन गाज़ीपुर के पत्रकारों ने आज संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द यादव की अध्यक्षता में जिला अधिकारी गाजीपुर को एक पत्रक जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से दिया। और पत्रकारों ने सूचना संकुल निर्माण की मांग किया, जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि पत्रकारों ने लंबे समय से सूचना संकुल भवन के निर्माण की मांग उठाई है। यह भवन पत्रकारिता की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक है। वर्तमान में, सूचना विभाग का स्थायी कार्यालय न होने से पत्रकारों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना संकुल भवन के निर्माण की आवश्यकता को लेकर पत्रकारों ने स्थानीय प्रशासन से बार-बार आग्रह किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर के निकट जमीन का चयन होना था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही और पत्राचार की कमी के कारण यह कार्य ठप पड़ा है। अगर समय रहते उचित कार्रवाई की गई होती, तो यह महत्वपूर्ण परियोजना अब तक पूरी हो चुकी होती।
वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण दुबे का कहना है कि सूचना संकुल के निर्माण से न केवल सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर होगा, बल्कि यह जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी मदद करेगा। एक स्थायी सूचना कार्यालय पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे वे समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उजागर कर सकेंगे।
इसलिए, गाज़ीपुर के पत्रकारों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वह इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करें और सूचना संकुल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करवावे, अगर इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए, तो पत्रकारों को अपने कार्य में और भी अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उम्मीद है कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान निकालेगा, ताकि गाज़ीपुर में पत्रकारिता की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावशाली बन सकें। पत्रक देने वालों में जे. पी. चंद्रा, गुड्डू सिंह यादव, शशिकांत जायसवाल और पवन यदुवंशी आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,