उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी मरदह (बीईओ)राजीव कुमार यादव।

Share on Social Media

जिले का मान बढ़ाया खंड शिक्षा अधिकारी मरदह राजीव कुमार यादव ने

गाजीपुर।जिले के 16 ब्लाकों में एकलौते खंड शिक्षा अधिकारी मरदह (बीईओ) हुए सम्मानित तो जनपद का मान बचा।इन्हें निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए शनिवार की शाम को लखनऊ में सम्मानित किया गया।यह सम्मान बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।सम्मानित बीईओ मरदह राजीव कुमार यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।ब्लाक में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अतिथियों सराहा भी।मालूम हो कि शिक्षा क्षेत्र के‌ 106 विद्यालयों में शासन के मंशानुरूप डीएलएड प्रशिक्षुओं के द्वारा 89 विद्यालयों का आकलन किया गया था।जिसमें से एआरपी को 40 तो संकुल को 55 विद्यालयों को निपुण लक्ष्य निर्धारित किया गया।लेकिन उसके सापेक्ष संकुल के 38 तो वहीं एआरपी के 21 विद्यालयों सहित कुल 59 विद्यालय निपुण लक्ष्य को प्राप्त करते हुए पूरे जनपद में एकलौता ब्लाक बनते हुए 50 प्रतिशत निपुणता लक्ष्य को हासिल किया।तथा प्रदेश स्तर पर जिले का मान बढ़ाने का गौरव प्राप्त किया।जिसके उपरांत प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र को सम्मानित किया गया।इसके पूर्व भी ब्लाक को निपुण भारत मिशन के तहत जनपद में प्रथम स्थान तो प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल करने की कामयाबी मिल चुकी है।वहीं दूसरी ओर रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पर बैठक के दौरान बीईओ को सम्मानित होने के उपरांत शिक्षक नेताओं और एआरपीओ ने प्रसन्नता व्यक्त किया।प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गौरवपूर्ण,इसके लिए सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं,आगे कहा निरंतर ईमानदारी के गतिशील रहते हुए विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा स्रोत बने,जब तक ब्लाक का प्रत्येक विद्यालय निपुण घोषित नही हो जाता तब तक यह मिशन अधूरा है।सभी शिक्षक जो इस मिशन में पीछे चल रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कार्य में आ रही रूकावटों को दूर कर लक्ष्य प्राप्त करें।इस मौके पर एआरपी अश्विनी गुप्ता,प्रभांस कुमार,एकबाल अहमद अंसारी,राजीव कुमार सिंह,
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव,
अटेवा शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार,उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय,
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक अध्यक्ष रामनक्षत्र यादव,तपसा शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद,महिला शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष संध्या सिंह,आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।जिले का मान बढ़ाया खंड शिक्षा अधिकारी मरदह राजीव कुमार यादव ने


  • Related Posts

    बरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल गाजीपुर में तीसरे सावन सोमवार पर कावड़ियों को जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम गाजीपुर, 27 जुलाई…

    महज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaमहज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल गाजीपुर , गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत