राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के बगल में लोग कर रहे लघु शंका

Share on Social Media

राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के बगल में लोग कर रहे लघु शंका :

जिला अधिकारी के कार्यालय के सामने पार्क बन गया पार्किंग

गाज़ीपुर,जिला अधिकारी आर्यिका अखौरी को पत्रक देकर कार्यालय के सामने हो रही दुर्व्यवस्था व राष्ट्रिय चिन्ह के आस पास हो रही गंदगी से समाज सेवी राजकुमार मौर्य ने अवगत कराया समाज सेवी राजकुमार मौर्य ने बताया कि जिला अधिकारी कार्यालय के सामने अति प्राचीन राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ बना हुआ है जो पूर्व में पार्क हुआ करता था। आज पार्किंग में तब्दील हो चुका है। लोग उसमें गंदगी करने से भी नहीं चुक रहे हैं। उसके पीछे लोग लघु शंका भी करते हैं । जिससे राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान हो रहा है।
सबसे दूर्भाग्यपूर्ण यह है जिला अधिकारी के नाक के नीचे यह सब हो रहा है । जिस तरह से लोग राष्ट्रीय प्रतीक के बगल में लोग लघु शंका कर रहे है ।इसकी जितनी निंदा की जाय कम है । स्वच्छ भारत मिशन को भी ठेंगा दिखा रही है यह तस्वीर ।
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया था। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ करना है। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को आरम्भ किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को दासता से मुक्त कराया, परन्तु ‘स्वच्छ भारत’ का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने सम्बन्धी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट सन्देश दिया था। लेकिन यहां तो राष्ट्रीय प्रतीक के आसपास ही गंदगी अंबार लगा हुआ है ।राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के बगल में लोग कर रहे लघु शंका :
जिला अधिकारी के कार्यालय के सामने पार्क बन गया पार्किंग

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,