डायट गाज़ीपुर में सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ

Share on Social Media

डायट गाज़ीपुर में सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ

उपशिक्षा निदेशक हेमंत राव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और कंपोज़िट विद्यालयों के चार सौ शिक्षकों के तीन दिवसीय सुरक्षा और संरक्षा प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारंभ आज डायट सैदपुर,गाज़ीपुर में हुआ। पहले सत्र में सबसे पहले प्रतिभागियों का पंजीकरण और उनकी पूर्व जानकारी के आधार पर प्री-टेस्ट हुआ। इसके बाद डायट प्रवक्ता और प्रशिक्षण नोडल डॉ0 मंज़र कमाल ने इस प्रशिक्षण का विस्तृत खाका और मॉड्यूल का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और महत्व आदि पर बेहतरीन रोशनी डाली। उन्होंने इस प्रशिक्षण को अत्यंत अनोखा, आवश्यक, उपयोगी,और विशेष रूप से स्कूली बच्चों के लिए वर्तमान माहौल में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। डॉक्टर मंज़र कमाल ने सुरक्षा और संरक्षा के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला और शिक्षकों से कहा कि वे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इसे अपने स्कूल और समाज में लागू करें जिससे एक सुरक्षित स्कूल और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके । दूसरे नोडल आलोक कुमार ने भी अपने संबोधन में इस प्रशिक्षण के महत्व और उपयोगिता इत्यादि पर प्रकाश डाला। उन्होंने भी शिक्षकों से सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने और इससे लाभान्वित होने की बात कही।इसके बाद सभी प्रतिभागियों का परिचय सत्र पूरा हुआ। परिचय सत्र के बाद टी ब्रेक का समय हो गया। इसके बाद दूसरे सत्र में संदर्भदाता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पीपीटी आदि की सहायता से ‘सुरक्षा और संरक्षण: अर्थ और पहलू’ विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों और गतिविधि के माध्यम से अपने विषय को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद लंच का समय हो गया। दोपहर के भोजन के बाद तीसरे सत्र में संदर्भदाता मणी कांत चौबे ने ‘स्वास्थ्य और स्वच्छता’ विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया और इसके विभिन्न पहलुओं को पीपीटी आदि की सहायता से प्रस्तुत किया। फिर इसे प्रत्येक समूह ने प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। प्रशिक्षण में मंच संचालन डॉ0 मंज़र कमाल ने किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता राकेश यादव,डॉ0 सर्वेश राय,हरिओम यादव,निधि और ज़मानिया,भदौरा,भांवरकौल और रेवतीपुर ब्लॉक से भाग लेने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक आदि उपस्थित थे।*

  • Related Posts

    बरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल गाजीपुर में तीसरे सावन सोमवार पर कावड़ियों को जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम गाजीपुर, 27 जुलाई…

    महज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaमहज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल गाजीपुर , गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत