जय मांआदी शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीबों और असहायों के बीच बांटे कम्बल

Share on Social Media

जय मांआदी शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन ने गरीबों और असहायों के बीच बांटे कम्बल

गाजीपुर: समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जय मांआदी शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 दिसंबर 2024 को ग्राम सभा धावा मोहब्बतपुर में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच निशुल्क कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना था।इस मौके पर फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य और समाजसेवी, जैसे रुद्रा पांडे, धर्मेंद्र कुमार, संतोष यादव, पंकज पांडे, विवेक यादव, और रवि यादव मौजूद रहे। इनके साथ ही राम अवध यादव, सोनू यादव, सरवन यादव, अभिषेक यादव, राहुल यादव, जय हिंद पुनवासी पाल, कन्हैया मास्टर, आशा बिना, पप्पू, और अरविंद यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और वितरण कार्य में सहयोग किया।
हर साल होता है आयोजन
जय मांआदी शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन हर वर्ष ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है। इस बार भी ग्राम सभा धावा मोहब्बतपुर में दर्जनों जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया। जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने की इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए फाउंडेशन ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करते रहने का संकल्प लिया।गरीबों के चेहरे पर मुस्कान
कम्बल पाकर गरीब और असहाय लोगों के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई। उन्होंने फाउंडेशन के सभी सदस्यों और आयोजकों को दिल से धन्यवाद दिया।
फाउंडेशन के सदस्यों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल मदद करना नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे और सहानुभूति की भावना को बढ़ावा देना है।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,