प्रियंका मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के दो होनहार छात्राओ का जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

Share on Social Media

गाज़ीपुर,मनिहारी। उत्कृष्ट शिक्षण के प्रति समर्पित एवं सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध प्रियंका मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल यूसुफपुर (खड़बा), गाजीपुर की दो होनहार छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है।
बताते चलें कि निधि मौर्य पुत्री प्रदीप कुमार मौर्य निवासी खड़बा डीह, गाज़ीपुर ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में नब्बे प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसका चयन कक्षा 11 में जवाहर नवोदय विद्यालय कुशीनगर में हुआ है।
इसी प्रकार वैष्णवी सिंह पुत्री आशीष कुमार सिंह निवासी यूसुफपुर खड़बा गाजीपुर ने कक्षा आठ की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यह छात्रा प्रति वर्ष अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही थी। कक्षा नौ में इसका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय गाज़ीपुर के लिए हुआ है।
दोनों छात्रों के चयन पर खुशी का इजहार करते हुए विद्यालय परिवार ने उनके चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामना देते हुए अन्य छात्र छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सीख दी है।
विद्यालय में आयोजित सादे समारोह में प्रबंधक कृष्ण दत्त द्विवेदी, प्रधानाचार्य शशि कला मिश्र तथा कोऑर्डिनेटर शैलेश सिंह द्वारा उन्हें मिष्ठान प्रदान कर तथा उनका मुंह मीठा कराकर उनका हौसला आफजाई किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

  • Related Posts

    ग्राम प्रधान की लापरवाही ,सफाई कर्मचारियों की मौज ,ग्रामीण परेशान

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaग्राम प्रधान की लापरवाही ,सफाई कर्मचारियों की मौज ,ग्रामीण परेशान गाजीपुर-मनिहारी ग्राम सभा चौरा , खराब रोड स्थिति से लोगों को काफी परेशानी हो रही है, खासकर…

    बिजलेंस की छापे मारी से मचा हड़कंप

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआनलाइन शिकायत पर विजलेंस की छापेमारी में बिजली चोरी करते हुवे एक लोग पकड़े गए शादियाबाद गाज़ीपुर। खबर गाजीपुर जिले के शादियाबाद से है जहा पर ऑनलाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत