स्वामित्व योजना के तहत 100 घरौनियों का वितरण किया गया

Share on Social Media

स्वामित्व योजना के तहत 100 घरौनियों का वितरण किया गया

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन का भी सजीव प्रसारण दिखाया गया

मरदह गाजीपुर।कासीमाबाद तहसील क्षेत्र में स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को विकासखंड मुख्यालय के सभागार में ब्लॉक के कंसहरी,करदह-कैथवली,तेजपुरा,तवक्कलपुर उर्फ डंडापुर ग्राम पंचायतों के 100 लाभार्थियों को घरौनी बांटी गई।सभी घरौनियां लेखपालों द्वारा ड्रोन सर्वे के द्वारा तैयार की गई थी।शनिवार को सभागार में लाभार्थियों के लिए कुर्सी,साउंड बॉक्स,टीवी व इंटरनेट आदि की व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण संबोधन दिखाया गया।आबादी संपत्ति का मालिकाना हक के लिए ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया।नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार अनुराग यादव,
वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्रनाथ पांडेय,प्रमुख सीता सिंह, मनोज कुमार सिंह,राजेश चौहान के नेतृत्व में वितरण किया गया।घरौनी का प्रमाण पत्र पाने वाले पंचायतों के लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि यह घर आपका है,इसका दस्तावेज बनेगी ‘घरौनी’।जिस तरह कृषि भूमि के मालिकाना हक का दस्तावेज खतौनी होती है,उसकी तरह अब घरों के दस्तावेज के रूप में घरौनी होगी।अब ग्रामीणों के पास अपने घर के मालिकाना हक का दस्तावेज रहेगा।इनका मालिकाना हक तैयार किया गया है।घरों के मालिकाना हक का कानूनी दस्तावेज नहीं था।अब घरौनी के रूप में घर के मालिकाना हक का दस्तावेज रहेगा।गांवों में घरों के मालिकाना हक का दस्तावेज न होने के कारण विवादों के निस्तारण में दिक्कत आती थी,अब ऐसा नहीं होगा।घरों पर बैंक से कर्ज लेने की सुविधा रहेगी। ग्राम पंचायतों को घरों पर कर निर्धारण का अधिकार रहेगा इससे राजस्व बढ़ेगा।इस मौके पर शिवमुनि चौहान,प्रांशु सिंह सोनू,धनंजय ओझा,चन्द्रभान सिंह,खंड विकास अधिकारी अनुराग राय,एडीओ आईएसबी भूपेंद्र कुमार सिंह,धनंजय कानूनगो बलवंत सिंह,लेखपाल शोभनाथ यादव,सुरेश यादव,उपेन्द्र कुमार,सोनू शर्मा,उपेन्द्र यादव,आशीष खरवार, सुनील कन्नौजिया,समीर कुमार,विनोद पाण्डेय,विजय श्रीवास्तव,कुमुद श्रीवास्तव,ज्योति सिंह,आदि मौजूद रहे।स्वामित्व योजना के तहत 100 घरौनियों का वितरण किया गया

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन का भी सजीव प्रसारण दिखाया गया

  • Related Posts

    बरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल गाजीपुर में तीसरे सावन सोमवार पर कावड़ियों को जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम गाजीपुर, 27 जुलाई…

    महज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaमहज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल गाजीपुर , गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत