महिला कल्याण विभाग व ब्रेक थ्रु ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे किशोरी ग्रुप व ग्रामीण महिलाओं के साथ गतिविधि की गयी

Share on Social Media

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को वृहद रूप से मनाए जाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्धारित गतिविधि के आयोजन हेतु जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश के क्रम मे आज दिनांक 07.03.25 को जनपद गाजीपुर के ग्राम पंचायत महराजगंज व ग्राम पंचायत बवाड़े में महिला कल्याण विभाग व ब्रेक थ्रु ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे किशोरी ग्रुप व ग्रामीण महिलाओं के साथ गतिविधि की गयी जिसमें किशोरियों के भविष्य के सपने व उनके प्रेरणास्त्रोत पर खुल कर बात की और महिलाए भी अपने रोजमर्रा के जीवन में होने वाले अनुभव को साथ में सांझा की इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग के वन स्टाप सेंटर की सेन्टर मैनेजर श्रीमती प्रियंका प्रजापति व चाइल्ड लाइन से सुपरवाइजर श्रीमती प्रियंका यादव द्वारा सभी को हेल्प लाइन नंबर 181 ,112 , 1098 ,1090 , 102 , 108 ,1076 इत्यादि के

कार्य प्रणाली के विषय में जानकारी दी व साथ ही घरेलू हिंसा , दहेज उत्पीड़न ,बाल विवाह , बाल अपराध (पाक्सो ) , महावारी के दौरान की सफाई व विभाग की समस्त योजनाओ के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी व जागरुकता रैली भी निकाली गई । उक्त दोनो स्थानो के कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी श्रीमता गीता श्रीवास्तव , सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति मनो -सामाजिक परामर्शदाता अशरफ जहां , चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर प्रियंका यादव , ब्रेक थ्रु से जिला समन्वयक सुश्री नंदिनी , ब्लाक को-ऑर्डिनेटर उजमा परवीन कम्युनिटी डेवलपर नासरीन फातिमा व किशोरी ग्रुप से अंशु , नेहा, निशा , संजना , सोनम, ब्युटी , सुनीता , सीमा , हिना , अनीता आदि उपस्थित रही।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,