महिला सफाई कर्मचारी ने प्रधान पुत्र पर छेड़खानी  के फर्जी केश दर्ज करने की दी थी धमकी ,विभागीय कार्यवाही शुरू

Share on Social Media

महिला सफाई कर्मचारी ने प्रधान पुत्र पर छेड़खानी  के फर्जी केश दर्ज करने की दी थी धमकी 

बायोमैट्रिक मशीन को भी तोड़ने का किया प्रयास ,थाने में ग्राम प्रधान ने दी तहरीर 

गाजीपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या ने बताया कि कुमारी कुसुम यादव (अनु0-3606) सफाईकर्मी वर्तमान में ग्राम पंचायत लालनपुर, विकास खण्ड करण्डा में तैनात है। वहां के ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा लिखित रूप से दिनांक 25.02.2025 को अवगत कराया गया है कि कुमारी कुसुम यादव द्वारा दिनांक 01 फरवरी, 2025 से न तो उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर किया जा रहा है और न ही बायोमैट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जिसे सहायक विकास अधिकारी (पं०), विकास खण्ड करण्डा ने अपने पत्र दिनांक 28.02.2025 द्वारा अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया है। जिसके क्रम में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय पत्रांक-4707 दिनांक 28.02.2025 द्वारा कुमारी कुसुम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गयी। 

कार्यवाही न हो इसके लिए महिला सफाई कर्मचारी ने पंचायती राज अधिकारी पर भी लगाया छेड़खानी का आरोप 

महिला सफाई कर्मचारी ने पंचायती राज अधिकारी अंशुल मौर्य पर भी कार्यवाही न करने का दबाव बनाया और छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाए

सूत्रों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार  इसके पूर्व में भी कई मामले सुर्खियों में आ चुके है । यही कारण है कि महिला सफाई कर्मचारी ने इस तरह के कदम उठाए 

उक्त के क्रम में कुमारी कुसुम यादव द्वारा दिनांक 05.03.2025 को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। स्पष्टीकरण पर सम्यक विचारोपरांत कुसुम यादव द्वारा नियमित रूप से ग्राम पंचायत में कार्य करने की पुष्टि नही होती है। उन्होने कुमारी कुसुम यादव का माह फरवरी, 2025 का वेतन बाधित करते हुए कार्यालय के पत्रांक-4801 दिनांक 07.03.2025 द्वारा विभागीय कार्यवाही प्रख्यापित की गयी है। जिसके क्रम में जॉच अधिकारी द्वारा दिनांक 07.03.2025 को आरोप पत्र निर्गत किया गया है। उक्त के अतिरिक्त ग्राम प्रधान द्वारा दिनांक 28.02.2025 को सम्बन्धित थाने में कुमारी कुसुम यादव के विरूद्ध तहरीर दी गयी कि कुसुम यादव द्वारा कार्यालय में लगे बायोमैट्रिक को तोड़ने का प्रयास किया गया व उपस्थिति रजिस्टर को अपने साथ लेकर चली गयी और बार-बार प्रधान पुत्र पर छेड़खानी का आरोप लगाने की धमकी दे रही है। इस प्रकार कुमारी कुसुम यादव विभागीय कार्यवाही व एफ.आई.आर. दर्ज होने के डर से दिनांक 05.03.2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से बेबुनियाद आरोप लगाकर अधोहस्ताक्षरी के ऊपर दवाब बनाने का प्रयास कर रही है। आरोप बेबुनियाद व निराधार है।

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत