मरदह।ब्लाक के रायपुर बाघपुर गांव के वार्ड नंबर 6 व 7 में जल निकासी की व्यवस्था नहीं

Share on Social Media

मरदह।ब्लाक के रायपुर बाघपुर गांव के वार्ड नंबर 6 व 7 में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण महीनों से सड़क पर बह रहें नाली के पानी में ग्रामीणों ने धान की रोपाई व प्रदर्शन करके अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने का कार्य किया।गांव के विवेक ने बताया कि गांव निवासी कालदेव के घर से काली माता मंदिर होते हुए रामकेवल के घर तक दो मीटर दूरी तक नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घर का गंदा पानी व बरसात का पानी सड़क पर जगह-जगह इकठ्ठा हो गया हैं।जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।बस्ती के लोगों ने विरोध जताते हुए बीच मार्ग पर भरे पानी में धान की रोपाई करते हुए जमकर घंटो नारेबाजी करते प्रर्दशन कर समस्या के समाधान की क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से मांग किया।उपेन्द्र ने कहा कि गांव के काली मंदिर होते हुए आगे तक नाली निर्माण व रास्ते की मांग जनप्रतिनिधियों से किया गया परन्तु किसी ने ध्यान नहीं दिया।मनोज ने बताया कि लोग करीब एक दशक से इस दुर्दशा से परेशान हैं।हजारों लोगों को प्रतिदिन इसी रास्ते से आना-जाना है।सुमेर ने कहा कि प्रतिदिन दर्जनों लोग गिर चोटिल हो रहे हैं।फिर भी किसी के कांन पर जूं नहीं रेंग रहा जिससे हम ठगा महसूस कर रहे।अशोक ने कहां की गंदा पानी इकट्ठा रहने से विषैले दुर्गंध निकल रहे,संक्रामक कीटाणु उत्पन्न हो चुके हैं।रमेश ने बताया कि गांव में दो ही सफाई कर्मी तैनात हैं वह भी पता नहीं कहां रहते है कोई देखा नहीं उनको आजतक।बृजेश ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभाग से गुहार लगाई गयी परन्तु किसी ने इसकी आज तक सूध नही ली,राहगीरों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं गिरकर घायल हो रहे है।इस मौके पर महेन्द्र,देवनाथ,रमाशंकर,दिनेश,जीता,सुदर्शन,दुःखन्ती,दिनेश,शिवधर,हरेंद्र,मानदेव,इन्दल यादव,रविन्द्र,गोविन्द,इन्द्रदेव,सितालू,मितालू,कुबेर,पारस पाल,प्रदीप, कमलेश,विजयनाथ, विजयनरायण,विरेन्द्र,रामप्रवेश,गुड्डू,उदय,सुरेश,रामसमथ,आदि मौजूद रहे।इस बाबत प्रभारी एडीओ पंचायत प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि मामले का स्थलीय निरीक्षण करके निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    बरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल गाजीपुर में तीसरे सावन सोमवार पर कावड़ियों को जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम गाजीपुर, 27 जुलाई…

    महज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaमहज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल गाजीपुर , गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत