गाजीपुर: बिरनो गांव में भव्य 551 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज सम्पन्न, डॉ. डी.पी. सिंह रहे मुख्य अतिथि
गाजीपुर, बिरनो: आज बिरनो गांव में श्री दुर्गा पूजा समारोह के अवसर पर एक भव्य आयोजन में 551 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। धार्मिक मान्यता है कि कन्या पूजन और भोज से सुख, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. डी.पी. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीता सिंह मौजूद रहे। आयोजन की अगुवाई संस्था के संस्थापक सुरेश सिंह ने की। कार्यक्रम में अध्यक्ष रणधीर सिंह उर्फ सोनू, संरक्षक इंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा (भाजपा मंडल अध्यक्ष, बिरनो), पूर्व अध्यक्ष गुड्डू गुप्ता, दीपक गुप्ता (उपाध्यक्ष), हरि गौड़ (व्यवस्थापक), हरिओम वर्मा, मदन सिंह (कोषाध्यक्ष), अतुल यादव (मंत्री), सोनू गुप्ता (मंत्री) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त समरेंद्र सिंह उर्फ डब्लू सिंह, टिंकू सिंह, रितेश खरवार, अशोक राजभर, गोलू कश्यप, धीरज गौड़, वकील राजभर, विश्वकर्मा शर्मा, राकेश सिंह, अमन सिंह उर्फ निशांत, राहुल सिंह, अरुण सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी इस आयोजन का हिस्सा बने।
कार्यक्रम का संचालन रामलम सिंह ने किया।
समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति एवं सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। बिरनो गांव में भव्य 551 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज सम्पन्न, डॉ. डी.पी. सिंह रहे मुख्य अतिथि






