वाराणसी मंडल की ऐतिहासिक जीत , गाजीपुर की शिवांगी मौर्य, गृहनगर में हुआ भव्य स्वागत

Share on Social Media

वाराणसी मंडल की ऐतिहासिक जीत , गाजीपुर की शिवांगी मौर्य, गृहनगर में हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर, 16 अक्टूबर — कानपुर में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस गौरवपूर्ण जीत में गाजीपुर की बेटी शिवांगी मौर्य ने अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते उनके गृहनगर लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ।

शिवांगी मौर्य, जो श्री अलगू यादव इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा हैं, ने फाइनल मैच में पहला ओवर डालकर गेंदबाज़ी की शुरुआत की और फील्डिंग के दौरान एक शानदार कैच लेकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उनका यह प्रदर्शन पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय बना।

विद्यालय में प्रधानाचार्य हीरा सिंह यादव ने स्मृति चिन्ह भेंट कर शिवांगी को सम्मानित किया। इस दौरान शिवांगी ने गुरुजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। घर लौटने पर मोहल्ले की दर्जनों बच्चियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया, वहीं माता सावित्री मौर्य ने आरती उतारकर बेटी के सम्मान में अपनी खुशी जताई।

इस मौके पर मुनेश्वर सागर (पूर्व बसपा क्वाडिनेटर, उत्तराखंड), अखिलेश कुशवाहा (संयोजक, सम्यक युवा मंच), अनिल कुमार मौर्य, अनुज यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रदेश भर से आई टीमों के बीच हुए इस टूर्नामेंट में वाराणसी मंडल की टीम ने अनुशासन, कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की, जिससे गाजीपुर समेत पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ा।

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,