मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक — सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर दिया गया जोर”

Share on Social Media

“मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक — सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर दिया गया जोर”

गाजीपुर, 01 नवम्बर 2025 (सू0वि0):
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों व विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना रामपुर मांझा, करण्डा, सुहवल, और खानपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें आत्मरक्षा और सुरक्षा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से जागरूक किया गया।

थाना सादात, नोनहरा और बिरनो में पति-पत्नी के आपसी विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण आपसी सहयोग एवं रजामंदी से कराया गया। वहीं थाना गहमर, मोहम्मदाबाद, भंवरकोल सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और बाजारों में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण महिलाओं, छात्राओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
📞 1090 वूमेन पावर लाइन
📞 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 181 महिला हेल्पलाइन
📞 101 अग्निशमन सेवा
📞 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 102/108 एंबुलेंस सेवा
📞 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1930 साइबर हेल्पलाइन
📞 9454403442 सीयूजी नंबर

इनके अतिरिक्त गुड टच-बैड टच की जानकारी और शिकायत पेटिका के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत