गाजीपुर: बहरियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — महिला गिरफ्तार, 5.6 किलो गांजा बरामद, पति फरार

Share on Social Media

गाजीपुर: बहरियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — महिला गिरफ्तार, 5.6 किलो गांजा बरामद, पति फरार

गाजीपुर, 06 नवम्बर 2025 — अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 05 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग ₹1.40 लाख) के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष श्री कृष्ण प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर चौखड़ा (वृन्दावन) निवासी संगीता यादव (38 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसका पति संजय यादव गांजा लाता है, जबकि वह उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाती है, जिन्हें उसका पति बेचता है। इस मामले में थाना बहरियाबाद में मु.अ.सं. 195/2025, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल संजय यादव फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
05 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा अनुमानित कीमत: ₹1,40,000
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष श्री कृष्ण प्रताप सिंह उ0नि0 मनोज कुमार मिश्र (चौकी प्रभारी हुरमुजपुर) मय हमराह थाना बहरियाबाद

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत