शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

मरदह: गाजीपुर जनपद के मरदह ब्लॉक में हैदरा ग्राम पंचायत के शहीद मेजर सुरेंद्र कुशवाहा का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया क्षेत्र के तमाम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने शहादत दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल का लोकार्पण किया तत्पश्चा शहादत दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए जौनपुर के सांसद तथा जन अधिकार पार्टी के संस्थापक माननीय बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से इस क्षेत्र के लाखों लोग देशभक्ति की जज्बा लेकर निकलेंगे और अपने प्राण भारत के ऊपर निछावर करने की शक्ति रखेंगे इस क्षेत्र के नव निहाल इस क्षेत्र के साथ-साथ जनपद और देश में अपना नाम रोशन करेंगे
शहीद सीमाओं पर रहकर बाहरी शक्तियों से लड़कर हमारी सुरक्षा के लिए कटिबंध होते हैं। अपने जान की आहुति देते है लेकिन कुछ लोग सेना पर राजनीति करके सत्ता में बैठे रहना चाहते है हमें इनका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए समाज में समरसता और एक जुटता बनाए रखना ही मेजर शहीद सुरेंद्र कुशवाहा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि जब बेटे की लाश तिरंगे में आती है तो क्षेत्र सहित परिवार की आंखों में आंसू तो होता है और उसके जज्बे के लिए सीना चौड़ा होता है परंतु पूरा घर में अंधेरा सा छाया रहता है एक पिता माता और पत्नी का पिडा असहनीय होते हैं फिर भी धैर्य देते हुए भारत पर निछावर होने वाले अपने सबसे प्रिय को नमआंखों से श्रद्धांजलि करते हैं
हमें शहीदों से सीख लेते हुए उनके कार्य और जज्बातों के अनुरूप समाज में भाईचारा और आपसी मेलजोल के लिए संकल्प लेकर शाहिद मेजर सुरेंद्र कुशवाहा को सच्ची श्रद्धांजलि देने की आवश्यकता है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत कुशवाहा रंगनाथ सिंह कुशवाहा महेंद्र सिंह कुशवाहा महेंद्र चौहान शहित सैकड़ो लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी





