अवैध प्राइवेट हॉस्पिटल स्वास्थ विभाग की मेहरबानी से फल फूल रहे

Share on Social Media

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल?

गाजीपुर। गाजीपुर में मानकविहीन हॉस्पिटलों की भरमार ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के अस्पताल और निजी क्लीनिक मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रहे हैं। इसके चलते, मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में लगभग हजारों अवैध प्राइवेट हॉस्पिटल स्वास्थ विभाग की मेहरबानी से फल फूल रहे है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) पर यह आरोप लोगो द्वारा लगाया जा रहा है कि जिले में रजिस्टर्ड हॉस्पिटल 196 से ज्यादा नही है। तो हजारों अवैध क्लीनिक, हॉस्पिटलों की मलाई कौन- कौन मिल कर खा रहा है। स्थिति जो भी हो, सीएमओ इस स्थिति को सुधारने में नाकाम साबित हो रहे हैं। लोगो की शिकायतें आ रही हैं कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और मानकविहीन अस्पतालों की अनदेखी करने के बदले अपनी निजी फायदे/ कमाई के लिए काम कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, गरीब और असहाय लोग महंगे इलाज के बोझ तले दबे जा रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
सरकारी नीतियों और स्वास्थ्य मानकों की कमी के चलते, आम जनता को सही और प्रभावी चिकित्सा सुविधाओं की उम्मीद अब और भी दूर महसूस हो रही है। इस गंभीर समस्या को तत्काल सुलझाने की आवश्यकता है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके और आम आदमी को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल सकें। इसके लिए जिलाधिकारी को भी संज्ञान लिया जाना चाहिए। अन्यथा स्थिति को सामान्य रूप से चलने मे कठिनाई हो सकती है।अवैध प्राइवेट हॉस्पिटल स्वास्थ विभाग की मेहरबानी से फल फूल रहे

  • Related Posts

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गाज़ीपुर।आदर्श इंटर कॉलेज हेतिमपुर में 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह…

    दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने नए पत्रकार भाइयों को सम्मानित किया, सदस्यता प्रदान कर भविष्य के लिए बढ़ाया हौंसला गाजीपुर ।दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने आज अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,