वकील राजभर बने बिरनो मंडल, बूथ संख्या 83 के नए बूथ अध्यक्ष

गाजीपुर,बिरनो मंडल के शक्ति केंद्र बूथ संख्या 83 पर सर्वसम्मति से वकील राजभर को बूथ अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री अवधेश राजभर और वर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. नए मंडल अध्यक्ष बनने के बाद सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में लगातार मंडल का विकास हो रहा है ।
इस अवसर पर कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, जिला सह मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद राय, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भारती, मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक हरि गौड़, बूथ अध्यक्ष 82 श्री मृत्युंजय सिंह, और बूथ संख्या 81 के श्री सोनू गुप्ता शामिल थे.
इस चुनाव के साथ, भारतीय जनता पार्टी ने बिरनो मंडल में अपनी सांगठनिक गतिविधियों को और मजबूत किया है.









