*रोजा संस्था द्वारा किया गया ब्लाक समन्वय बैठक का आयोजन-* आज दिनांक 24.10.2024 को जनपद गाजीपुर के ब्लाक जखनियां सभागार में रोजा संस्था द्वारा ब्लाक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम परिचय के साथ जिला समन्वयक संजय कुमार द्वारा खंड विकास अधिकारी श्री संजय कुमार गुप्ता का बुके देकर स्वागत किया गया इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी वन स्टाफ सेन्टर प्रभारी प्रियंका जी बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव,श्रम विभाग से सुभाष जी का टीम के साथियों द्वारा स्वागत व अभिवादन किया गया। रोजा संस्था के जिला समन्वयक संजय कुमार जी द्वारा MRC कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा कर फिल्ड से आ रही चुनौतीयों से अवगत कराते हुए संस्था के उपलब्धि के बारे में जानकारी प्रदान किया गया मनोज कुमार द्वारा मजदूर हेल्पलाइन नंबर 180012011211 महिला हेल्पलाइन नंबर 180030002852 के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि हेल्पलाइन के माध्यम से मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी,बाल मजदूरी, मजदूरी बकाया, फोर्स लेबर समाजिक सुरक्षा योजना में संस्था द्वारा सहयोग किया जाता है। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर गीता श्रीवास्तव जी द्वारा जानकारी प्रदान किया,वन स्टाप सेन्टर प्रभारी प्रियंका जी द्वारा घरेलू महिला हिंसा, यौन उत्पीडन के मामले पर व श्रम विभाग से संचालित योजनाओं पर सुबाष जी द्वारा विस्तृत जानकारी दिया गया व साथ ही icds विभाग से तारा सिंह द्वारा संचालित योजनाओं पर जानकारी प्रदान किया गया खण्ड विकास अधिकारी महोदय द्वारा संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित सभी ग्राम ग्राम पंचायत अधिकारियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्री से संस्था को सहयोग हेतु आदेशित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में जिला समन्वयक संजय कुमार जी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों का अभिवादन के साथ समापन किया गया।उपस्थित AHTU प्रभारी विनोद यादव,वन स्टॉप सेंटर प्रभारी प्रियंका जी, महिला बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव, श्रम विभाग से सुभाष जी रोजा संस्थान से जिला समन्वयक संजय कुमार,RCF गोपाल जी सहाय,JSF बृजेश कुमार यादव,FO, अवधेश जी व मनोज कुमार JS प्रकाश जी, पन्ना लाल जी






