
देवा:गाजीपुर:- आज गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जन्मस्थली ग्राम देवां में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे प्रांगण में साफ सफाई करने के उपरांत स्वामी जी की प्रतिमा पर चंदन व वस्त्र अर्पित किया गया। इस दौरान पूर्व लोक सभा प्रत्याशी श्री पारसनाथ राय , प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा ओबीसी मोर्चा एवं पूर्व सह मीडिया संपर्क प्रमुख भाजपा उत्तर प्रदेश सुधाकर सिंह कुशवाहा , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक चौरसिया , गुलाब चौहान ,राजेश सोनकर ,डॉक्टर विजय त्रिपाठी , राममूर्ति बांसफोर , मंडल अध्यक्ष मनोज यादव आदि कार्यकर्त्ता मौजुद रहे।






