*चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के राजतंत्र में भी लोकतंत्र की खुशबू* डॉ जनक कुशवाहामोहम्मदाबाद: मोहम्मदाबाद के मिर्जाबाद मनिया ग्राम पंचायत के निजी स्कूल में अखण्ड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती धूमधाम से मनाया गया पहले कार्यकर्ताओं ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया पश्चात कार्यकर्ताओं ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के इतिहास और शासन काल की वर्णन करते हुए कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त के शासनकाल में प्रजा सुखी और निश्चित रहती थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के राजतंत्र में भी लोकतंत्र की खुशबू आती थी परंतु आज लोकतंत्र में भी राजतंत्र की बदबू जैसे माहौल प्रतीत हो रहे हैं चंद्रगुप्त मौर्य का केंद्रीय शासन को भी प्रांत और जिलों में बांटा गया था और उसे संचालित करने के लिए मंत्रिपरिषद और सचिवों की नियुक्ति होती थी जो जनता की भलाई के लिए कार्य करती थी परंतु आज देश में चुने हुए लोकतंत्र के संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोग भी सुप्रीम कोर्ट जैसे स्वास्थ्य संस्था पर भी उंगली उठाने का काम कर रहे हैं जो लोकतंत्र के लिए बहुत ही हानिकारक है आज की आवश्यकता है सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य से सीख लेकर के हमें जनता के लोक कल्याण के लिए कार्य करने की चाहिए इस कार्यक्रम में रमेश कुशवाहा मनोज कुशवाहा ज्ञानेंद्र कुशवाहा कौशल किशोर गयासुद्दीन अंसारी प्रमोद कुशवाहा राजीव रंजन मौर्य सहित अत्यधिक लोग उपस्थित थे






