लटिया महोत्सव 2 फरवरी 2025 को सफल बनाने में सम्राट अशोक क्लब भारत आप सभी के योगदान को नमन, साधुवाद ,धम्मवाद करता है।
आप सभी के द्वारा दिये गए साथ, समय, सुझाव,सहयोग को लटिया महोत्सव और सम्राट अशोक क्लब भारत स्वीकार करते हुए ,आप सभी की उपस्थिति की भूरि- भूरि प्रशंसा करता है।
लटिया महोत्सव में आए हुए सम्मानित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी अतिथियों, विद्वानों, मीडिया कर्मी, सुरक्षा कर्मी, प्रशासनिक अधिकारियों और भारत वर्ष के कोने कोने से आए हुए ऊर्जावान साथियों, महिलाओं, छात्र, छात्राओं सहित सभी लोगों का सम्राट अशोक क्लब भारत हृदय की गहराई से स्वागत, वंदन, अभिनंदन, जय भारत और नमो बुद्धाय करता है।
आप सभी की उपस्थिति ही लटिया महोत्सव की सफलता है। सभी के द्वारा सफलतम लटिया महोत्सव के लिए किये गये असीम ऐतिहासिक प्रयास के लिए सम्राट अशोक क्लब भारत आप सभी का आभार और कृतज्ञता प्रकट करता है।
सम्राट अशोक क्लब भारत पुनः अगले पड़ाव 2 फरवरी 2026 में एक और उत्साह के साथ आने के आमंत्रण और नववर्ष 2025 की मंगल कामनाओं के साथ आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। आप सभी लटिया महोत्सव से प्राप्त विचार, संदेश और लोक कल्याण कारी कार्यों को भारत वर्ष के कोने – कोने में पहुंचाते रहेंगे, स्वयं भी करेंगे और औरों को भी करने के लिए प्रेरित करेंगे।
मुझे आशा और विश्वास है ,भविष्य में भी लटिया महोत्सव भूरे भारत वर्ष में प्रगतिशील,विवेकशील, विनयशील, विनम्रशील, प्रज्ञावान, शीलवान व्यक्तियों का भारत वर्ष बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका,,
रुद्रनारायण सिंह कुशवाहा…







