बौद्ध इंटर कॉलेज क्यामपुर सरदरपुर गाजीपुर में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मोत्सव बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जनार्दन सिंह कुशवाहा जी ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्राचार्य सुनील सिंह कुशवाहा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आज के दिन की महत्व के बारे बच्चों को सम्बोधित किया। स्कूल प्रांगण में सभी शिक्षक रामजी कन्नौजिया , राजेश यादव , अमित यादव , अभिमन्यु कुशवाहा , अमित कुमार गौतम , आशीष गोंड , बलवंत यादव , शेषनाथ सिंह , सुरेन्द्र कुशवाहा , राजवंती कुशवाहा , अर्चना यादव ,अनुराधा मौर्या, गगन सिंह , सुनीता सिंह ,सलोनी कुशवाहा , नीतू कुशवाहा ,मानसी सिंह , रामलाल यादव , राकेश यादव , उमेश राजभर , मनोज रावत , चंद्रशेखर कुमार ने बच्चों के मनोरंजन के अनेक कार्यक्रम कराये। सर्वप्रथम बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, फैंसी ड्रेस एवं अन्य छात्रों के लिए बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सभी बच्चों ने भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को सभी शिक्षकों के द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया। ।








