
: केलही: गाजीपुर:- ग्राम कल दिनांक 5 सितम्बर 2024 को जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में जनपद-गाजीपुर के केल्ही (वि.स. जंगीपुर) में बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी का सहादत दिवस मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि डा. रामलोचन राम (पूर्व वि.स.प्रत्याशी एवं प्रदेश महासचिव) ने जगदेव प्रसाद जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए जन अधिकार पार्टी की नितियों से उपस्थित जन मानस को अवगत कराया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा.बृजेश मौर्य रहे कार्यक्रम का संचालन वि.स.अध्यक्ष नागेन्द्र कुशवाहा ने किया,इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, मंडल कोषाध्यक्ष डी.के.मौर्य,पूर्व वि.स.प्रत्याशी योगेन्द्र कुशवाहा (योगी बाबा),विमलेश कुशवाहा,रंगजी कुशवाहा, कांता कुशवाहा,अशोक कुशवाहा-रामअवतार कुशवाहा जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा तमाम लोग उपस्थित रहे।





