गाजीपुर :- अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा vidio द्वारा उत्तर प्रदेश इकाई के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गाजीपुर जनपद के तेज तर्रार युवा समाजसेवी सुधाकर सिंह कुशवाहा को बनाए जाने पर सम्यक युवा मंच के साथियों के साथ पहुंच कर पंचशील से अलंकृत कर मिठाई खिलाकर, स्मृति चिन्ह राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ देकर बधाई दिए। इस दौरान सुधाकर सिंह कुशवाहा ने युवाओं को एकजुट कर समाज और राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने की योजनाओं पर चर्चा किए। साथ में संगठन मीडिया प्रभारी जयप्रकाश कुशवाहा,सचिव जयहिंद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान धनेशपुर अशोक कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामपुर पतारी बलिराम सिंह कुशवाहा, सहायक अध्यापक विनोद मौर्य, रामनिवास शर्मा आदि लोग रहे








