मीडिया संगठन केवल खबरें ही नहीं बनाते, बल्कि समाज की भलाई के लिए भी सक्रिय है: उपेन्द्र यादव

Share on Social Media

मीडिया संगठन केवल खबरें ही नहीं बनाते, बल्कि समाज की भलाई के लिए भी सक्रिय है: उपेन्द्र यादव नि:शुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजनसामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मिल रहा, बढ़ावायूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने वितरित किया, नि:शुल्क भोजन गाजीपुर। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के तहत नि:शुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन सिटी रेलवे स्टेशन पर 10 सितम्बर, मंगलवार की शाम को किया। यह कार्यक्रम समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान, सैकड़ों लोगों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन वितरित किया। लगातार हो रही, इस पहल से न केवल भोजन की आवश्यकता पूरी हुई, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिला। यूनाइटेड मीडिया के संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि हमारा प्रयास केवल भोजन वितरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हम समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना चाहते हैं। यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों के लिए एक संदेश है कि हमें मिलकर हर चुनौती का सामना करना चाहिए और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस प्रयास से समाज में सकारात्मक प्रभाव होगा और अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लें। यह कार्यक्रम मीडिया संगठनों की सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हो सकता है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से यूनाइटेड मीडिया ने यह साबित कर दिया है कि मीडिया संगठन केवल खबरें ही नहीं बनाते, बल्कि समाज की भलाई के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में तारिक चाचा, नीरज यादव, आशीष गुप्ता, अविनाश कुमार, उमेश कुशवाहा, राहुल, गोविंद वर्मा, अवशेष कुमार, सूरज यादव उर्फ अरविंद, विशाल कुमार, मोनू जी, एस आई राजकुमार यादव, राजकुमार मौर्या, हिमांशु मौर्या, विश्वबंधु कमांडर, डॉ. आर. बी. यादव, डॉ. आर. एन. मौर्या, मनीष कुमार आदि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत