बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

Share on Social Media

गाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली बसारिकपुर, जनपद गाजीपुर में एक प्रेरणादायी और ऐतिहासिक पहल की गई। इस अवसर पर ग्राम की जागरूक एवं शिक्षित बच्चियों द्वारा “माता सावित्रीबाई फुले संघर्ष समिति गहली बसारिकपुर गाजीपुर” का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा संवैधानिक मूल्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।नवगठित समिति में अर्पिता बौद्ध को अध्यक्ष, गौरी बौद्ध को उपाध्यक्ष, शालू बौद्ध को कोषाध्यक्ष, काजल बौद्ध को सचिव, खुशबू बौद्ध को ऑडिटर तथा वंदना सिद्धार्थ को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सक्रिय सदस्यों में शीतल बौद्ध, सुधा बौद्ध, रूबी बौद्ध, सुजीता बौद्ध, प्रिया बौद्ध, शिखा बौद्ध, जूही बौद्ध, नितेश बौद्ध, ओमशिल बौद्ध एवं प्रियांशु बौद्ध शामिल हैं।इस अवसर पर समिति को सहयोग प्रदान करने हेतु श्री पारस मास्टर साहब जी, श्री नागेश्वर जी (निरथ), श्री अरविंद कुमार मास्टर साहब जी, माननीय श्री तहसीलदार जी, श्री डॉ. तरुण कुमार जी, युवा समाजसेवी श्री वकील कुमार राव जी, श्री अरविंद कुमार जी, श्री राजन कुमार जी, श्री अभिषेक कुमार जी, श्री विजय जी सहित तमाम सम्मानित युवा साथी, माताएँ एवं बहनें भारी संख्या में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी के शिक्षा एवं सामाजिक समानता के संघर्षों तथा बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में चले बहुजन आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए नवगठित समिति को समाज में जागरूकता और परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। ग्रामीण स्तर पर बालिकाओं द्वारा इस प्रकार की संगठनात्मक पहल को सामाजिक चेतना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    आर.एस. पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी सम्पन्नमुख्य अतिथियों ने नर्सिंग पेशे की गरिमा, समर्पण और सेवा भावना पर किया जोर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदुल्लहपुर/गाजीपुर, 21 नवम्बर 2025 — मां इसरावती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित आर.एस. पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज, देवा दुल्लहपुर में आज लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत