भारत सरकार  द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं

Share on Social Media

गाजीपुर 08 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)-  नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत के अंतर्गत 17 सितंबर से संचालित एक माह के  अनुभवात्मक   प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 देश दीपक पाल ने कहा कि भारत सरकार  द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह प्रशिक्षण के उपरांत जब अपने गांव में जाएं तो आयुष्मान भारत, टीकाकरण, नशा निषेध, पोलियो, खांसी, निमोनिया, डायरिया आदि से बचाव के प्रति जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र द्वारा सदर हॉस्पिटल में एक नये प्रयोग के तहत  स्वैच्छिक आधार पर किए जा रहे युवाओं के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर डॉ राजकुमार एडिशनल सी एम ओ ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि गांव में आज भी लोग गांवो में रोगों को छिपाने का प्रयास करते हैं जब डॉक्टर के पास जाते हैं तो काफी देर हो चुकी होती है।  टीवी के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री जी ने 2025 में टीवी मुक्त भारत की परिकल्पना की है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी को आगे आना होगा। इस अवसर पर डॉ सुजीत मिश्रा ने टीकाकरण, मणि शंकर शुक्ला ने आकांक्षात्मक विकास खंडों में विशेष अभियान, रवि शंकर ने तनाव मुक्त जीवन जीने की कला एवं नशा निषेध के बारे में विस्तार से बताया। डॉ मनोज कुमार सिंह एसीएमओ, प्रवीण उपाध्याय यूएनडीपी उपस्थित थे। नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने और अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा आनंद मिश्रा के सफल मार्गदर्शन में सीएमएस डॉक्टर राजेश सिंह, नोडल अधिकारी डॉक्टर यू बिगनेस तथा आयुष्मान भारत के डीसी रजनीश वर्मा के सहयोग से गाजीपुर में यह योजना सफली भूत हो रही है। अंत में सभी के प्रति कालीचरण चौहान जिला युवा पुरस्कार विजेता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  सभी प्रतिभागियों को टीशर्ट एवं डायरी  आदि वितरित किया गया।
………………………………
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

  • Related Posts

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    Share on Social Media

    Share on Social MediaUP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न, संवैधानिक मूल्यों व सामाजिक समानता पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम गाजीपुर।पूर्ति संस्थान गाजीपुर के सौजन्य से…

    बिरनो गांव में भव्य 551 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज सम्पन्न, डॉ. डी.पी. सिंह रहे मुख्य अतिथि

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर: बिरनो गांव में भव्य 551 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज सम्पन्न, डॉ. डी.पी. सिंह रहे मुख्य अतिथि गाजीपुर, बिरनो: आज बिरनो गांव में श्री दुर्गा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत