UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

Share on Social Media

UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

संवैधानिक मूल्यों व सामाजिक समानता पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

गाजीपुर।
पूर्ति संस्थान गाजीपुर के सौजन्य से UP युवा परियोजना के अंतर्गत “भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्य एवं सामाजिक समानता” विषय पर दिनांक 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को एक दिवसीय युवा महोत्सव/युवा मेला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत तथागत भगवान बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण के साथ हुई। सर्वप्रथम पूर्ति संस्थान के निदेशक श्याम नारायण जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं एवं युवा मंडल के युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य युवाओं को भारतीय संविधान के मूलभूत सिद्धांतों और सामाजिक समानता के महत्व से परिचित कराना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बेदी राम, विधायक जखनिया ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता, समानता, न्याय, बंधुत्व और लोकतंत्र का अधिकार भारतीय संविधान की देन है। भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है।

विशिष्ट अतिथि माननीय धनंजय राय, अध्यक्ष स्पीड संस्थान बलिया एवं UP युवा परियोजना के मेंटर ने कहा कि जिस प्रकार शरीर को संचालित करने के लिए आत्मा आवश्यक है, उसी प्रकार संविधान की प्रस्तावना उसका प्राण है। उन्होंने प्रस्तावना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान युवा मंडल के युवाओं द्वारा संविधान के संवैधानिक मूल्यों पर आधारित गीत, संगीत, नुक्कड़ नाटक, भाषण एवं पोस्टर प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में मधुमती, सरिता भारती, सुमन भारती, सुनिधि राव, सुगंध, वर्षा, सुप्रिया, अजय हिमाचल, पूनम भारत, अमन, डॉ. विजय, संजय भास्कर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवा संगठन के साथियों ने सहभागिता की। गीत-संगीत में मुद्रिका गौतम, मुन्नालाल बागी एवं पूरी संस्कृत टीम ने अपने सशक्त प्रस्तुतियों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों पर आधारित गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में पूर्ति संस्थान के निदेशक श्री श्रद्धा श्याम नारायण जी ने उपस्थित अतिथियों, ग्रामीण महिलाओं, संस्कृत टीम, मीडिया, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जखनिया विधानसभा के माननीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल जी एवं संजय भास्कर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

  • Related Posts

    बिरनो गांव में भव्य 551 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज सम्पन्न, डॉ. डी.पी. सिंह रहे मुख्य अतिथि

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर: बिरनो गांव में भव्य 551 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज सम्पन्न, डॉ. डी.पी. सिंह रहे मुख्य अतिथि गाजीपुर, बिरनो: आज बिरनो गांव में श्री दुर्गा…

    गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीगाजीपुर, 5 अगस्त, 2025 – उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल, जिलाधिकारी, पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत