मंझनपुर कला में जेसीबी से कराया जा रहा चकरोड का कार्य

Share on Social Media

मंझनपुर कला में जेसीबी से कराया जा रहा चकरोड का कार्य
जखनिया
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत मंझनपुर कला गांव में पिछले तीन-चार दिनों से चकरोड का कार्य जेसीबी द्वारा कराया जा रहा है जो प्रदीप के खेत से धीरे जोत सरहद तक मिट्टी का कार्य है जिसकी आईडी जेनरेट होकर 128304 का अग्रिम भुगतान भी हो चुका है गांव के हरेंद्र कुमार ने लोकपाल महोदय सहित समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए जांच कराने की मांग की है उनका कहना है कि भुगतान हुए मस्ट रोल में सभी श्रमिकों का नाम फर्जी है मनरेगा एक्ट के अनुसार किसी भी कार्य में मशीनरी यंत्र का प्रयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है जबकि इस गांव में सभी कार्य मशीनों द्वारा करते हुए भुगतान कराया जा रहा है और शासन प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं गांव में विकास कार्य करने के लिए त्रीस्तरीय समिति का गठन 4 अगस्त 2023 को किया गया जिसके अध्यक्ष अमित सिंह बनाए गए लेकिन कार्य गांव का ही संघ परिवार कर रहा है इस बारे में सचिव अजीत कुमार यादव से पूछने पर उन्होंने कहा कि जिस चकरोड का कार्य कराया जा रहा है उसे 4 नवंबर को ही कार्य समाप्त दिखाया गया है वह पूर्ण हो चुका है इस समय गांव में कोई कार्य नहीं चल रहा है अब सोचने वाली बात यह है कि अगर चकरोड का कार्य पहले ही हो चुका है तो इस चकरोड पर दोबारा कार्य कैसे चल रहा है इस बारे में अध्यक्ष के प्रतिनिधि से पूछने पर उन्होंने कहा कि वह कार्य तो बहुत पहले हो चुका है अब गांव वाले अगर चक रोड पर मिट्टी डाल रहे हैं तो उन्हें कौन रोकेगा

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत