गरीब का रिहायशी झोपड़ी बनी आग का शोला : 10 वर्षीया मासूम सहित 10 बकरियां सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुई राख, मौके पर पहुंचे तहसील के अधिकारी

Share on Social Media

गरीब का रिहायशी झोपड़ी बनी आग का शोला : 10 वर्षीया मासूम सहित 10 बकरियां सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुई राख, मौके पर पहुंचे तहसील के अधिकारी

जखनिया गाजीपुर। भुडकुडा कोतवाली अंतर्गत रघुनाथपुर भडेवर ग्राम सभा के मस्तीपुर मुहल्ला में आज सुबह तड़के 5:बजे अलावा के चिंगारी से विक्षिप्त व्यक्ति प्रमोद पासी के रिहायसी झोपड़ी में तेज लपटों के साथ आग जलने लगी।
ठंड में लोग अपने घरों में सोए थे चिख पुकार सुनकर जब तक लोग पानी फेंक कर आग पर काबू पाना चाहा तब तक झोपड़ी में सो रही प्रमोद पासी की 10 वर्षीय मासूम वर्षा और 10 बकरियां आग में शोला बन गई।
प्रमोद पासी की पत्नी कौशल्या देवी किसी तरह अपने दो बेटे और बेटियों को नींद से जगा कर बाहर निकालने में कामयाब रही।
जब तक दोबारा अपने मासूम को निकालने की कोशिश करती पूरा रिहायसी झोपड़ी आग का शोला बन गया।
20 मीटर तक आग की लपट की वजह से लोग दूर ही रह पाए।
परिजनों ने बताया कि इस भीषण आग में एक मासूम वर्षा, सहित 10 बकरियां और गृहस्थी का सारा सामान लोगों की आंखों के सामने जलकर राख हो गई।।
मृतक का पिता प्रमोद पासी काफी दिनों से विक्षिप्त है।
मृतका की मां कौशल्या देवी बकरी पालन और मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का जीविको कोपार्जन चलाती थी।
सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सी ओ चोभ सिंह,तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार राजीव रंजन, कोतवाल तारावती यादव, ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंच कर खुले आसमान के नीचे आए परिवार को तत्काल मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। काफी ठंड को देखते हुए तहसीलदार जखनिया ने कंबल सहित राशन सामग्री तुरन्त उपलब्ध कराए

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत