सड़क सुरक्षा की अनूठी पहलः समाजसेविका और पुलिस ने बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को किया जागरूक, कुछ को दिया हेलमेट

Share on Social Media

रिपोर्ट हिमांशु मौर्य

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी बाजार में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनूठी पहल देखने को मिली। समाजसेविका शीला चौहान ने पुलिस के साथ मिलकर बिना हेलमेट चला रहे बाइक सवारों को न केवल जागरूक किया, बल्कि कुछ लोगों को हेलमेट भी वितरित किए।दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष के. पी. सिंह ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने खुद अपने हाथों से कई बाइक चालकों को हेलमेट पहनाए और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। थाना अध्यक्ष ने बाइक सवारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवार और पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि घर से निकलते समय हेलमेट पहनना न भूलें, और अगर भूल जाएं तो वापस जाकर हेलमेट लेकर आएं।इस दौरान पुलिस ने कानून का पालन न करने वाले दर्जनों बाइक चालकों का चालान भी काटा। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई बाइक सवार घबराकर वापस लौट गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने समाजसेविका शीला चौहान और दुल्लहपुर पुलिस की इस पहल की भरपूर सराहना की। लोगों का मानना था कि यह जन सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक कदम है।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत