अमृत सरोवर से अवैध खनन का मामलाः जलालाबाद में हाईवे कंपनी ने पोखर तोड़कर बनाया रास्ता, ग्रामीणों में रोष

Share on Social Media

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की जलालाबाद ग्राम सभा में अमृत सरोवर योजना के तहत बने पोखर से अवैध खनन का मामला सामने आया है। हाईवे निर्माण कंपनी के कर्मचारी पोखर से अवैध तरीके से मिट्टी निकाल रहे हैं।समाजसेवी मुर्तजा अंसारी सहित ग्रामीणों ने इस कार्य का विरोध किया है। कंपनी ने मिट्टी ले जाने के लिए लाखों रुपए की लागत से बने पोखर को तोड़कर उसी में रास्ता बना दिया है। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों के विरोध के बाद दो दिन तक काम रुका। लेकिन फिर बीती रात को पोखर से मिट्टी की खुदाई शुरू कर दी गई। कंपनी के सुपरवाइजर संदीप कुशवाहा का कहना है कि यह काम जखनिया एसडीएम के मौखिक आदेश पर किया जा रहा है। लेखपाल सौरभ सिंह के माध्यम से परमिशन ली गई थी।हालांकि, लेखपाल सौरभ सिंह ने किसी भी तरह की परमिशन देने से इनकार किया है। ग्राम प्रधान हरिशंकर चौहान ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली तो खनन रोकने को कहा, लेकिन कोई नहीं मान रहा। जखनिया के उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है और न ही उन्हें इस खनन की जानकारी है।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत