भूखों को खाना खिलाना सच्ची मानवता – नजमुस साकिब अब्बासी

Share on Social Media

:

मानवता और सद्भावना हेतु समर्पित संस्था आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ग़ाज़ीपुर यूनिट ने आज शाम अर्थात दिनांक 25 अप्रैल 2025 को ग़ाज़ीपुर शहर स्थित सिटी रेलवे स्टेशन पर एक नया सिलसिला भूखों को खाना खिलाने को लेकर शुरू किया। इस क्रम में फोरम ने रेलवे स्टेशन के प्रांगण में दूर दराज के मुसाफिर,फुटपाथों पर रात गुजारने वाले गरीबों को खाना खिलाया और उनकी खैर_खैरियत ली।
कार्यक्रम संयोजक नजमुस्साकिब अब्बासी ने कहा कि भूखों को खाना खिलाना पुण्य(सवाब) का काम है और आड़े वक़्त काम आने का नाम इंसानियत है,ज़रूरत है कि आज इंसानियत का हाथ थामा जाए,उनके सुख-दुःख में शामिल हुआ जाय।इसलिए मानवता की सेवा को ही हमने अपना परम् उद्देश्य बना लिया है।

आबिद हुसैन ने कहा कि हम लोगों की सोच है कि इंसानियत की खिदमत का जहाँ भी मौक़ा मिले उसे गंवाया न जाय और उसे अपना सौभाग्य समझा जाय,इसलिए भूखों को खाना खिलाने का कार्य हम कर रहे हैं।


अरमान अंसारी ने कहा कि हमेशा से माना गया है कि मानव समाज को रब की तरफ से जो सबसे बड़ी नेमत मिली है वह मानवता है,अगर किसी को ये मिल गई तो वह समाज का सबसे धनी और सुखी व्यक्ति माना जायेगा,अतःहर किसी को चाहिए कि हम हर किसी के दुःख दर्द में काम आएं।
मुहम्मद सैफ ने कहा कि वर्तमान में जबकि मानवता संकट और गहरा गया है तो ऐसे में ज़रूरत है कि समाज के मध्य जाकर उनमें मानवता का संचार किया जाय और उनके दुःख-दर्द में शामिल हुआ जाय।
अच्छेलाल कुशवाहा ने कहा कि इंसानियत ऐसा शब्द है कि जिसपर समस्त मानव समाज को एकजुट किया जा सकता है,आज समाज में जो विघटन है उसे दूर करने के लिये मानवता के कार्यों से समाज को जोड़ना ज़रूरी है।
सतीश उपाध्याय ने कहा कि लोगों की खैर_खैरियत लेने का ये सबसे बढ़िया माध्यम है, ऐसे कामों में हम जब हिस्सा लेते हैं तो हमें बहुत खुशी होती है।
ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि आज हम मानवता के इस कारवां में शामिल होकर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं।
इस मौके पर ऐसे कई लोगों से भेंट हुई जो हमारी सेवा से बेहद खुश थे और हमारी टीम में शामिल होकर आगे सेवा करने का वादा कर रहे थे।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत