गाजीपुर में टेम्पो-बाइक की टक्करः मुंबई में फूलमाला का काम करने वाले पिता की मौत, पत्नी-बेटी घायल

Share on Social Media

गाजीपुर में टेम्पो-बाइक की टक्करः मुंबई में फूलमाला का काम करने वाले पिता की मौत, पत्नी-बेटी घायल

गाजीपुर के दुल्लहपुर में सोनहरा मोड़ पर टेम्पो और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सुबह 10:40 बजे हुई इस दुर्घटना में गाजीपुर के तरछा चौबे थाना मरदह निवासी राजेश राजभर (45) की मौत हो गई।राजेश अपनी पत्नी इंदा देवी और बेटी कुसुम के साथ बाइक पर सवार थे। दुल्लहपुर से गाजीपुर जा रहे टेम्पो ने अचानक दाहिनी तरफ मुड़कर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजेश को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।पत्नी इंदा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मऊ से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। बेटी कुसुम को मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मुंबई में फूलमाला का व्यवसाय करते थे और कुछ दिन पहले ही एक शादी में शामिल होने के लिए घर आए थे।मृतक के परिवार ने दुल्लहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने टेम्पो (UP 50 ET 1197) को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। थाना अध्यक्ष केपी सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    कड़ाके की ठंड में संजय यादव की संवेदनशील पहल, कंबल वितरण से लेकर विकास कार्यों तक गांव में भरोसे की मजबूत नींवसेवा, विकास और भरोसे का चेहरा बनकर उभरे संजय यादव

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,

    UP युवा परियोजना के तहत गाजीपुर में एक दिवसीय युवा महोत्सव सम्पन्न,