‘हर घर तिरंगा’ अभियान की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस अभियान को सफल बनाना
, गाजीपुर: बिरनो ,भारतीय जनता पार्टी, बिरनो मंडल द्वारा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर के आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस अभियान को सफल बनाना था।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह और जमानिया उत्तरी के मंडल अध्यक्ष पप्पू चौबे उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री विपिन चौरसिया ने किया।
बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भारती, श्रीमती कौशल्या यादव, इंदु सिंह, रामबिलास यादव, मंत्री कार्तिक कुमार, श्रीधर चौबे, नंदलाल राजभर, सुरेंद्र चौहान, रविंद्र नाथ गुप्ता, हरि गौड़, प्रमोद सिंह, प्रमोद राजभर, विनोद वर्मा और विजय विश्वकर्मा शामिल थे। सभी ने मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार और योजनाएं साझा कीं।








