विवादित मकान पर गरजा बुलडोजर मकान जमीदोष

Share on Social Media

गाजीपुर में मकान ध्वस्तीकरण: न्यायालय के आदेश पर तीन थानों की पुलिस मौजूद, प्रभावित परिवार ने जताया विरोध

गाजीपुर जिले के कहोतरी गांव में स्थित एक विवादित मकान को सिविल न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। यह मकान पंडित रामकरण कन्नौजिया के नाम पर दर्ज था, जिनके तीन पुत्र—पप्पू, संतोष भीम कन्नौजिया, और संतोष कुमार—अपने परिवार सहित यहीं निवास करते थे।

परिवार का दावा है कि यह मकान वर्ष 1980 में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बना था और यही उनकी एकमात्र निवास-स्थली थी। हालांकि प्रशासन ने सिविल जज जूनियर डिवीजन कक्ष संख्या 8, गाजीपुर के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की।

ध्वस्तीकरण के दौरान भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस, महिला पुलिस बल सहित मौजूद रही। अमीन दिलीप कुमार यादव, अरडली राजेश कुमार यादव, व अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
फौज से रिटायर्ड फूलबदान की पैरवी पर कोर्ट का आदेश जारी हुआ, जिनकी याचिका के अनुसार भूमि विवादित बताई जा रही है।

महिलाओं और किन्नरों की मौजूदगी

कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने उग्र विरोध जताया, जिन्हें पुलिस द्वारा ज़िप वाहन में बैठाकर शांत किया गया। शुरुआत में कुछ किन्नरों का जमावड़ा भी देखा गया, जो प्रशासन से वार्ता करते नजर आए।

भूमि विवाद की पृष्ठभूमि

उल्लेखनीय है कि मकान 31 एयर (गज) विवादित भूमि पर स्थित था। रामपुर मौजा और कबूतरी मौजा की सीमावर्ती स्थिति के चलते यह विवाद लम्बे समय से चल रहा था।
मौके पर सिर्फ रामकरण कन्नौजिया का परिवार उपस्थित रहे, बाकी पारिवारिक सदस्य अनुपस्थित थे।

परिवार का आरोप

परिवार का कहना है कि उन्हें इस कार्यवाही की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई और प्रशासन ने उनका आश्रय छीन लिया।

  • Related Posts

    बिरनो मंडल में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला, मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबिरनो मंडल में आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला, मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न गाजीपुर, बिरनो 29 सितम्बर, 2025-बिरनो मंडल के अराजी ओडासन पंचायत भवन में आज…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस अभियान को सफल बनाना

    Share on Social Media

    Share on Social Media ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस अभियान को सफल बनाना , गाजीपुर: बिरनो ,भारतीय जनता पार्टी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत