बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

Share on Social Media

बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

(दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में परिनिर्माण दिवस के अवसर पर गाँव की कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष गोलू कुमार ने की तथा कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर और माल्यार्पण कर की गई।इसके बाद बाबा साहेब की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में संविधान, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।गोष्ठी में समाजसेवी विश्वजीत कुमार ने बच्चों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र निर्माण की नींव है।सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के संचालक हिमांशु मौर्य ने संविधान की उद्देशिका तथा समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता जैसे मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।इसके बाद वर्तमान प्रधान हरिशंकर चौहान, पूर्व प्रधान संतोष गुप्ता, समाजसेवी रामावध कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार भागी (संचालक), अनिल कुमार, गुलशन कुमार (युवा समाजसेवी), राजू कुमार, रामलोचन राम सहित कई अन्य उपस्थित जनों ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंत में सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के साथियों द्वारा बच्चों को कलम वितरित कर शिक्षा हेतु प्रेरित किया गया और बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    आर.एस. पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी सम्पन्नमुख्य अतिथियों ने नर्सिंग पेशे की गरिमा, समर्पण और सेवा भावना पर किया जोर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaदुल्लहपुर/गाजीपुर, 21 नवम्बर 2025 — मां इसरावती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित आर.एस. पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज, देवा दुल्लहपुर में आज लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत