अखिलेश यादव की राजनीतिक सोच से उभरी नई महिला नेतृत्व की पहचान, पुनीता सिंह खुशबू बनीं प्रदेश सचिव

Share on Social Media

अखिलेश यादव की राजनीतिक सोच से उभरी नई महिला नेतृत्व की पहचान, पुनीता सिंह खुशबू बनीं प्रदेश सचिव

समाजवादी महिला सभा में गाजीपुर से मिला संगठन को मजबूत करने वाला चेहरा

नन्दगंज / गाजीपुर :- समाजवादी पार्टी महिला सभा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गाजीपुर जनपद की सक्रिय महिला नेत्री पुनीता सिंह खुशबू को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया।

नियुक्ति के बाद पुनीता सिंह खुशबू ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि अक्टूबर माह में अखिलेश यादव के गाजीपुर दौरे के दौरान समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ी पुनीता सिंह खुशबू अब संगठन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं। अखिलेश यादव की स्पष्ट नीतियां, जमीनी राजनीति और जनसरोकारों से जुड़ा दृष्टिकोण आज प्रदेश की राजनीति में एक नई दिशा तय कर रहा है, जिसका असर महिला संगठन में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

पुनीता सिंह खुशबू का सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में योगदान भी उल्लेखनीय रहा है। वे पीजी कॉलेज गाजीपुर से बीए तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री प्राप्त कर वर्तमान में शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं। साथ ही वे एक निजी विद्यालय की प्रिंसिपल भी हैं और प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के अवसर पर नौ बेटियों की निःशुल्क शिक्षा की जिम्मेदारी उठाकर समाज में सकारात्मक संदेश दे रही हैं। बताया जाता है कि बीते चार वर्षों में उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों ने गाजीपुर में उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ समीर सिंह, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल, यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव प्रधान, करंडा ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामआशीष यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सूरज राम बागी, जिला पंचायत सदस्य शिवपूजन यादव पाँचू, पूजा कुमारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत