बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की 15 दिन बाद मौतः परिजनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में किया प्रदर्शन

Share on Social Media

बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की 15 दिन बाद मौत

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना का मामला सामने आया है। चुरामनपुर ग्राम सभा के निवासी ओम प्रकाश राम को 18 मार्च की रात एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। घटना उस समय हुई जब वह खाना खाकर मुर्गी फार्म पर सोने जा रहे थे।मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश को आजमगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहां पिछले 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। आज शाम करीब 3 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजन शव को लेकर दुल्लहपुर थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम की मांग की। थाना अध्यक्ष के पी सिंह ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, परिजन और ग्रामीण बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।थाना अध्यक्ष ने समझाया कि एक्सीडेंट के मामले में जांच के बाद ही गिरफ्तारी होती है। लेकिन लोगों ने थाने के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन पर ग्राम गहली बसारिकपुर में ऐतिहासिक पहल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaगाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं करोड़ों शोषित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के 70वें जन्मदिन के पावन अवसर पर ग्राम गहली…

    बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्माण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, संविधानिक मूल्यों पर हुई सारगर्भित खबर (दिनांक – 06 दिसम्बर 2025, जलालाबाद/सुल्तानपुर):जलालाबाद स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर पार्क में…

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत