आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे जनपद में चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त ग्रामों की चकबन्दी कार्याे की गहन समीक्षा

Share on Social Media

गाजीपुर – जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबन्दी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे जनपद में चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त ग्रामों की चकबन्दी कार्याे की गहन समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।

बैठक मे दौरान चकबन्दी प्रक्रिया मे वर्तमान में चकबन्दी प्रक्रियाधीन कुल 17 की ग्रामों की ग्रामवार समीक्षा की गयी। इन 17 ग्रामों में 06 ग्राम बेमुआ, शेरपुर, ढोटारी, हटवार, मुरारसिंह, भैरोपुर, मखदुमपुर व दशवन्तपुर नव प्रसार के हैं, जो वर्ष 2023 एवं 2024 में चकबन्दी प्रक्रिया में सम्मिलित किये गये है। इन सभी ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के  अनुरूप गतिमान है। शेष 11 ग्राम रायपुर बाघपुर, बबुरा, सकरा, मौधियां, तरांव(सैदपुर), तरांव (खानपुर), तिलसड़ा, दरवेपुर, बद्धोपुर, बघांव, व मुड़ियार, 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत गतिमान है। जिलाधिकारी ने 10 वर्ष से अधिक पुराने इन ग्रामों की  चकबन्दी प्रक्रिया का नियमित अनुश्रवण  करते हुए 02 वर्ष में पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया।  जिलाधिकारी ने मा0 उच्च न्यायालय के स्थगन से प्रभावित 03 ग्रामों, तिलसड़ा, दरवेपुर व तरांव (खानपुर) मे स्थगन आदेश समाप्त करने हेतु मा0 उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिये । जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहकर गुणात्मक रूप से समस्याओं का निराकरण करायें तथा इस वित्तीय वर्ष में धारा – 7, 8, 9, 10, 20, 23, 24, 27 एवं 52 में लक्षित ग्रामों में  निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग  से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप चकबन्दी कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें। उप संचालक चकबन्दी/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी/चकबन्दी अधिकारी के न्यायालयों में विचाराधीन वादों का शासन के निर्देशानुसार समयबद्ध ढंग से निस्तारण किये जाने व विभिन्न चकबन्दी न्यायालयों की पत्रावलियों एवं चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत शामिल ग्रामों के अभिलेखों का रख-रखाव बेहतर ढंग से सुनिश्चित किये जाने  निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि चकबन्दी निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न करायी जाय  तथा चकबन्दी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमित्ता पायी जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे आयुष चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी उप संचालक चकबन्दी जनपद़ गाजीपुर व रमजान बख्श बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी तथा समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित थे।

……………………………

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत