स्थानीय संत रविदास मंदिर के परिसर में प्रतिभा/ मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

Share on Social Media

मरदह। – स्थानीय संत रविदास मंदिर के परिसर में प्रतिभा/ मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों संग सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले बुद्धजीवियों व अभिभावकों को भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिंह,अंगवस्त्रम भेट कर सम्मानित किया गया।मालूम हो कि क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जुड़े कक्षा 8 से 12 तक 430 मेधावी छात्र-छात्राओं के समूह का प्रतियोगी परीक्षा क्षेत्र के महाविद्यालय में बीते दिनों सम्पन्न हुआ।जहां प्रतियोगिता में सर्वोत्तम स्थान महेगवां गांव के अंकित गुप्ता पुत्र घुरा गुप्ता किया।इसके अलावा 75 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने हुनर का परचम लहराते हुए स्थान प्राप्त किया।जिन्हें समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर संत रविदास मंदिर के में परिसर में अभिभावकों संग छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय ने विज्ञान व‌‌ गणित के प्रतियोगी परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उत्साह वर्धन किया।जिसमें कक्षा 12 से जागोपुर गांव निवासी अंजली यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,इसी क्रम में कासीमाबाद के दिव्यांशु कुशवाहा कक्षा 11 से प्रथम स्थान,कक्षा दस से आदित्य नाथ यादव पड़िता गांव से प्रथम स्थान,कक्षा नौवीं के आकाश यादव हरिकरनपुर गांव निवासी प्रथम स्थान,भड़सर गांव के कक्षा 8 के मेधावी अत्यंत सिंह को मुख्य अतिथि द्वारा साईकिल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गांव की मिट्टी ने हमेशा खुशबूएं बिखेरी है,गांव से प्रतिभाएं निखर कर देश के विभिन्न‌ पदों पर विराजमान होती चली आ रही है। पुरस्कृत छात्र–छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी लगातार इसी तरह मेहनत करते रहने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि आने वाला समय टेक्नोलॉजी का समय है।
इसीलिए मेडिकल शिक्षा,व्यवसायिक शिक्षा,टेक्निकल शिक्षा, डिजिटल शिक्षा से खुद को अछूता न रखें और नित नई चीज़े सीखने के लिए खुद को तैयार रखें। सरकारें भी आपके विकास और उत्थान के लिए निरंतर कृत संकल्पित है। ऐसे आयोजन से क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।जो देश व समाज के विभिन्न हिस्सों में अपना दमखम दिखाते हैं। ऐसे कार्यक्रम हर शिक्षण संस्थानों में आयोजित होने चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिस्पर्धा जागृत हो जिससे उनका मानसिक शारीरिक और बौद्धिक क्षमता की वृद्धि हो।अन्य प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि सर्वेश राय पूर्व प्रमुख कोपागंज ने सेलिग फैन,स्टडी टेबल,पेन व रजिस्टर देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया गया।इस मौके पर विवेक स्वदेश,मनोज कुमार सिंह,शशीप्रकाश सिहं,रविप्रताप सिंह, संदीप यादव,राजीव यादव,रामविजय यादव प्रधान,विशाल सिहं,प्रेमकुमार सिंह,उपेन्द्र यादव,जयराम यादव,लालजी यादव,पवन यादव,संतोष यादव, पवन,श्रृषिकेश,आदि मौजूद रहे।अंत में आयोजक शिक्षाविद् विवेक यादव ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    बरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaबरनवाल सेवा समिति के द्वारा कावरिया के सम्मान में लगाया गया पंडाल गाजीपुर में तीसरे सावन सोमवार पर कावड़ियों को जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम गाजीपुर, 27 जुलाई…

    महज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaमहज दो इंच पे टीका बिजली का पोल ,ग्रामीणों में दहशत का माहौल गाजीपुर , गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत