आज आवश्यकता बंधुता की चर्चा करने भर की नहीं है बल्कि हर जगह इसके लिए प्रयास करने की जरूरत ,तारिक नसीम अब्बासी

Share on Social Media

आज दिनाँक 3 नवम्बर 2024 को सौहार्द बंधुत्व मंच और सौहार्द टीम गाज़ीपुर द्वारा गाज़ीपुर नगर के रूहीमण्डी स्थित बंधन मैरेज हाल में एक संवादशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय *आओ दोस्ती करें और हम सब मिलकर आगे बढ़ें* रखा गया था। सौहार्द को बढ़ावा देने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने के लिये किया गया था।इस सवादशाला में सभी धर्मों के लोग उपस्थित रहे और बारी बारी से सभी ने अपने विचार रखे। संवादशाला की शुरुआत कार्यक्रम के आयोजक तारिक नसीम अब्बासी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि आज आवश्यकता बंधुता की चर्चा करने भर की नहीं है बल्कि हर जगह इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है और उसके लिए डोर टू डोर जाने की जरूरत है तथा बताने की जरूरत है कि जब समाज में भाईचारा होगा तभी देश आगे बढ़ेगा इसलिए हमने इस कार्यक्रम के माध्यम से दोस्ती का खुला निमंत्रण दिया है।

इसी क्रम में फेलो साथी अखिलेश मौर्य ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि आज देश में सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर सोचना होगा और समाज में सौहार्द को बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर साझा प्र्यास करने होंगे। सौहार्द बंधुत्व मंच के साथी सतीश उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से सौहार्द टीम जगह जगह भाईचारे को बढ़ाने के लिये प्रयास कर रही है वो सराहनीय है और हम सब मिलकर इस मुहिम को व्यापक दायरे में फैलाएंगे। पूर्व प्रधानाध्यापक नसीम अब्बासी ने कहा कि सभी के धर्म आपसी भाईचारे की बात करते हैं और उसके लिए हम सबको एकसाथ मिलकर आगे बढ़ना होगा,एकता में बहुत बल होता है,जब हम एक रहेंगे तो कोई हमें तोड़ नहीं पाएगा।
मेंटर साकिब अब्बासी ने कहा कि आज कुछ फिरकापरस्त ताकतें अपने राजनीतिक लाभ के लिए हमे आपस मे लड़वाना चाहती हैं मगर हम लड़ेंगे नहीं बल्कि एक रहेंगे और मजबूत बने रहेंगे तथा उनके मंसूबों को नाकाम करते रहेंगे। फेलो साथी कन्हैया राम ने कहा कि हमारा देश विभिन्नताओं का देश है जिसमें सभी धर्म एक साथ मिलकर रहते हैं और यही इसकी खूबसूरती है।अंत मे बड़े पंडित जी ने अपने विचारों को साझा किया और कहा कि कुछ लोग निजी लाभ के लिए हिन्दू मुस्लिम को आपस मे लड़ाना चाहते हैं जो हमलोग होने नहीं देंगे और हम सब मिलकर प्यार और भाईचारे को बढ़ाएंगे और एक दूसरे के सुख दुख में खड़े रहेंगे। फेलो साथी शशि कुमार और अच्छेलाल कुशवाह के साथ साथ मुहम्मद सैफ, मौलाना नईमुद्दीन गाजीपूरी,कुतुबुद्दीन सिद्दीकी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस कार्यकम में सरफराज अहमद, मुहम्मद उमर, धर्मेंद्र कुमार, मुहम्मद अम्मार,आज़म अंसारी, मौलाना खुर्शीद नदवी, मौलाना नैयर आज़म नदवी, तौफीक़ अहमद, शाहनवाज़ सिद्दीकी,संजय यादव,रतन तिवारी, अनुज कुमार,सनाउल्लाह आदि उपस्थित थे।
अन्त में कार्यक्रम संयोजक तारिक नसीम अब्बासी ने आए हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।प्रेस

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत