मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट आईटी सिटी का सपना जल्द ही धरातल पर उतारने की कवायद शुरू

Share on Social Media

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट आईटी सिटी का सपना जल्द ही धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी गई।जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह के पति धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने 72 बिग्हे जमीन को एलडीए को सौप दिया,जो राजधानी से लेकर जिले तक बना चर्चा का विषय।लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी महत्वाकांक्षी आईटी सिटी योजना के तहत लखनऊ में एक नया और आधुनिक शहर बसाने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर चुका है।लखनऊ- सुल्तानपुर रोड पर आईटी सिटी योजना को विकसित करने की दिशा में एलडीए ने काम शुरू कर दिया है।जमीन अधिग्रहण की कवायद भी शुरू कर दी गई है।शुरुआती चरण में ही 45 एकड़ जमीन लैंड पूलिंग से मिल रही है।जमीन मालिक ने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर इस पर सहमति दे दी।ब्लाक प्रमुख सीता सिंह पत्नी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मोहरी खुर्द में अपनी 45 एकड़ जमीन एलडीए को देने के लिए सहमति पत्र दिया है।इसके बदले में एलडीए को योजना में 50 प्रतिशत जमीन देनी होगी,उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जमीन जुटाने को लेकर काश्तकारों व जमीन मालिकों से बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है।लैंड पूलिंग से जमीन उपलब्ध कराने वालों के साथ समझौता किया जा रहा है।धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मोहरी खुर्द में अपनी लगभग 45 एकड़ की जमीन लखनऊ विकास प्राधिकरण को भेंट करने के लिए सहमति दर्ज कर दिया है.अब इस दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण की इन तमाम योजना में 50% जमीन की कवायत पूरी हो चुकी है.और जल्द से जल्द ही लैंड पूलिंग जमीन उपलब्ध कराने वालों के साथ-साथ बैठक करके समझ बूझकर समझौता तय हो जाएगा।वहीं दूसरी ओर एक मुश्त 72 बिग्हा जमीन को समझौता के माध्यम से एलडीए को सौंपे जाने के बाद ब्लाक प्रमुख सीता सिंह व इनके पति धर्मेंद्र कुमार सिंह के ऐतिहासिक फैसले को लेकर राजनीति चर्चाएं शुरू हो गई है।
गाजीपुर।जिले के मरदह थाना क्षेत्र के‌ नरवर गांव में बीते 21 मई सुबह ट्रांसमिशन बिजली लाइन के चपेट में आने से चार होनहार युवकों की मौत और तीन घायल हो गए थे। जहां हृदयविदारक घटना पूरे प्रदेश को हिला दिया था। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री व जहुराबाद विधानसभा की पूर्व विधायिका सैय्यदा शादाब फातिमा अपने समर्थकों संग नरवर गांव पहुंचकर मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिजनों को ढांढस बंधाया वही घायलों के घर पहुंचकर कुशलक्षेम लिया। सबसे पहले मृतक छोटेलाल यादव की पत्नी रंजू देवी व तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र से मिलकर गहरा दुःख जताते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।वहीं मृतक अमन यादव के पिता हीरालाल यादव को ढ़ाढस बंधाते हुए परिजनों के दुःख को बांटने का कार्य किया।मृतक गोरख यादव व मृतक रविन्द्र उर्फ कल्लू सिपाही के पिता कुन्नू यादव से मिलकर घटना को काफी दुखदाई बताया।वहीं आयोजक सुरेन्द्र पंथी से मिलकर घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लेते हुए। घायल पवन यादव,जितेन्द्र यादव,संतोष यादव का कुशलक्षेम पूछा।इस दौरान पूर्व मंत्री कहीं की ऐसी अनहोनी घटना से सम्पूर्ण समाज आज भी मर्माहत है,जिससे माताओं की गोद सुनी तो बहनों का मांग सुनी हो गयी।ऐसी वेदना ईश्वर दोबारा किसी का ना दें।इस दुःख की घड़ी में पूरी तन्मयता से मैं पीड़ित परिजनों के साथ खड़ी हूं,जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं मौजूद रहूंगी।इस मौके पर
डॉ बृजभान सिंह बघेल,मनोज यादव,रविंद्र यादव,सदरे आलम पूर्व जिला पंचायत सदस्य,मिनहाज अंसारी,महेंद्र यादव,उपेंद्र यादव,जयराम यादव,रामदरश यादव, रामनारायण यादव, नंदलाल यादव, रामदेव यादव, अशलम अहमद,लालजी यादव, अरूण कुमार यादव,अजय खरवार,
इत्यादि मौजूद रहे।
गाजीपुर।विधान परिषद सदस्य विशाल सिहं “चंचल”
के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले‌ भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख।एमएलसी विशाल सिहं चंचल ने गाजीपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए सड़क,स्वास्थ्य,सिंचाई,शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया।मंगलवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिरनो ब्लाक के जन समस्याओं से अवगत कराते हुए
1.बिरनो ब्लाक अन्तर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना की मांग।2.बिरनो ब्लाक अन्तर्गत भैरोपुर न्याय पंचायत में बद्धपुर साधन सहकारी संघ भवन के नवनिर्माण की मांग,- 3.गाजीपुर-आजमगढ़ रोड़ पर मलेठी मोड़ से धनेशपुर होते हुए बहलोलपुर बाजार तक विशेष मरम्मत एवं चौड़ी करण सड़क निर्माण कार्य की मांग। 4.- बरही बाजार मुख्य सड़क बोगना होते हुए मलेठी बाजार तक विशेष मरम्मत एवं चौड़ी करण सड़क निर्माण कार्य मांग रखा जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जो भी जनहित में जरूरी कार्य होंगे प्राथमिकता के आधार पर कराएं जाएंगे।इस मौके पर बाराचंवर ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह,सादात ब्लाक के पूर्व प्रमुख व प्रतिनिधि डॉ संतोष यादव,युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह भी मौजूद रहे।
https://www.bkmuexpress.in/bjp-leader-and-block-chief-met-chief-minister-yogi-adityanath-mlc-vishal-singh-chanchal/
https://www.bkmuexpress.in/former-mla-syeda-shadab-fatima-reached-narwar-village-with-her-supporters-and-expressed-condolences-to-the-deceased/

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत