गाजीपुर में बाढ़ की स्थिति: जिलाधिकारी ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

Share on Social Media

गाजीपुर में बाढ़ की स्थिति: जिलाधिकारी ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

गाजीपुर, 4 अगस्त 2025 (सूचना विभाग) – जनपद में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सेवराई तहसील के कई बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाव से हसनपुरा, नसीरपुर, बिरऊपुर और मकदुमपुर का दौरा कर ग्रामीणों का हालचाल जाना।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सेवराई को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री, लंच पैकेट, और पशुओं के लिए चारा व भूसा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित गांवों में नावों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद की 5 तहसीलों के 57 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिसमें 24 गांवों की आबादी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि आज शाम तक गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना है। सभी प्रभावित गांवों में लंच पैकेट उपलब्ध कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। गर्भवती महिलाओं की सूची भी तैयार की गई है, जिनकी डिलीवरी होने वाली है।

बाढ़ शरणालय और बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) नंबर 0548-2224041 और 9454417103 पर किसी भी समस्या की सूचना दी जा सकती है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी जमानियां, तहसीलदार सेवराई और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत