महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के उत्थान के लिए प्रथम बार अकांक्षा समिति का गठन किया गया ,जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

Share on Social Media

गाजीपुर 08 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- जनपद मे महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के उत्थान हेतु जनपद में प्रथम बार अकांक्षा समिति का गठन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी समिति की पदेन अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जनपद में महिला सशक्तिरण की दिशा में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, व्यापक जनजागरूकता, बनवासी समाज के महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान हेतु तथा स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करने एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अकांक्षा समिति का गठन जनपद में पहली बार किया गया है। समिति की प्रथम बैठक में अध्यक्ष आर्यका अखौरी द्वारा निर्देशित किया गया कि समिति समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत संरचना विकास का कार्य, स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करते हुए उनके द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, स्वयं सहायता समूहों तथा महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही बालिकाओं के कन्या जन्मोत्सव, आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिलवाया जाना साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सफाई सम्बन्धित कार्य कराते हुए सेनेटरी पैड वितरण किया जाएगा। उन्होने बताया कि समस्त राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं कस्तुरबा विद्यालयों  में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जायेगा एवं समय- समय पर अन्य कार्यक्रम भी किये जायेंगे। इस बैठक मे श्रीमती विनीता सिंह, सदस्य/सचिव, एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

  • Related Posts

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaनेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगतमोहम्मदाबाद: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के द्वितीय पुत्री चारुमति के वंशज…

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaयुवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला कृपाशंकर यादव गाजीपुर। दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत