कलयुगी बेटा ही निकला मां बाप व भाई का हत्यारा

Share on Social Media

कच्ची उम्र के अधकचरे प्रेम के वशीभूत होकर एक किशोर ने अपने सगे मां-बाप तथा इकलौते बड़े भाई की हत्या कर दी और फिर स्वयं इस जुर्म में सलाखों के पीछे जा पहुंचा। 

   बताते चलें कि नन्दगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हीकलाँ खिलवा गांव में रविवार की देर रात एक ही परिवार के पति, पत्नी तथा युवा पुत्र की गला रेत कर हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का पर्दाफाश पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर कर दिया।

       घटना की तहकीकात में लगी स्वाट/सर्विलांस व थाना नंदगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रिपल मर्डर का चौबीस घण्टे के अंदर सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। वहीं उसकी निशादेही पर आलाकत्ल लोहे का धारदार खुरपा भी बरामद कर लिया।

    उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 जुलाई को वादी मुकदमा राम प्रकाश बिन्द द्वारा थाना नन्दगंज पर लिखित सूचना दी गई कि मेरे छोटे भाई मुंशी बिन्द पुत्र सोबरन बिन्द उम्र करीब 45 वर्ष, राम आशीष बिन्द पुत्र मुंशी बिन्द उम्र करीब 20 वर्ष व देवंती बिन्द पत्नी मुंशी बिन्द उम्र करीब 40 वर्ष(पति-पत्नी व बेटा) की रात्रि में सोते समय गाँव के राधे बिन्द व उसके सहयोगियों द्वारा हत्या कर दी गई है । इस पर हत्या का मुकदमा धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज किया गया। पुलिस उच्चाधिकारियों ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए इस सनसनीखेज घटना के अनावरण के सम्बन्ध में स्वाट सर्विलांस व थाना नंदगंज पुलिस को विशेष रूप से निर्देशित किया। 

        संयुक्त टीमों द्वारा स्थानीय अभिसूचना, विभिन्न लोगों से पूछताछ एवं परिस्थितिजन साक्ष्यों के आधार पर चौबीस घण्टे के अंदर हत्यारे बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया जिसने अपने सगे मां-बाप तथा बड़े भाई की हत्या को अंजाम दिया था।

  • Related Posts

    सौहार्द बंधुता मंच ने किया ध्वजारोहण एवं सामाजिक चेतना जागृति कार्यक्रम

    Share on Social Media

    Share on Social Mediaआज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करंडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरम्मरपुर में सौहार्द बंधुता मंच के संयोजन से समावेशी ध्वजारोहण एवं सामाजिक चेतना जागृति कार्यक्रम का…

    ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध करते हुए शंकुल प्रभारियों ने बीईओ को सौंपा त्यागपत्र

    Share on Social Media

    Share on Social Media गाजीपुर। करंडा बीआरसी में खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव व खंड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षको की मासिक बैठक की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    नेपाल से आऐ चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बंशज परमानन्द शाक्य का समाज के लोगो ने किया भब्य स्वगत

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान, दिव्यलोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने सदस्यता देकर बढ़ाया हौसला

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    शहीद सुरेंद्र कुशवाहा इंटरनेशनल स्कूल से निकलेंगे क्षेत्र के लाखों नव-निहाल देशभक्त बाबू सिंह कुशवाहा तिरंगे में बेटे की लाश देखकर सीना-चौड़ा पर पूरा घर सूना हो जाता हैं डॉ जनक कुशवाहा

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    यौगिक जीवन से सफलता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    गणतंत्र दिवस पर संविधान और देशभक्ति का दिया गया संदेश

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत

    किरीहरापुर गांव में समाजसेवी विशाल मौर्य के सौजन्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण, ठंड में मिली बड़ी राहत